मैं सबसे बुरा बांड हूं : रॉगर मूर

वेबसाइट 'मिरर डॉट कॉम' के अनुसार 80 वर्षीय मूर ने कहा, "सभी सर्वेक्षणों के मुताबिक मैं सबसे बुरा बांड हूं। इंटरनेट पर मुझे सबसे ज्यादा नापसंद किया गया है। मैं बेहद हल्का-फुल्का लगा क्योंकि उस किरदार को मैंने गंभीरता से लिया ही नहीं था।"
उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि जेम्स एक जासूस की तरह दिखता भी है। आज भी जब वह विश्व के होटलों और शराबखानों के इर्द-गिर्द घूमता है तो सभी कहते हैं, "आहा! मिस्टर बांड.. हम आपकी ही प्रतीक्षा कर रहे थे।""
मूर के अनुसार उसी किरदार को वे आज दोहरी खूबसूरती के साथ पेश कर सकते हैं। हालांकि वे मानते हैं कि अब वे पहले की तरह दौड़-भाग नहीं कर सकते।


Click it and Unblock the Notifications