रॉब लोव पर यौन शोषण का आरोप

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 24 वर्षीय जेसिका गिब्सन ने मंगलवार को बताया कि वह रॉब व उनकी पत्नी शेरील के लिए काम करती थीं। इस दौरान रॉब ने उनके साथ छेड़छाड़ की।
एक टीवी इंटरव्यू में रॉब ने आया पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया जबकि गिब्सन ने इसके विरूद्ध उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
'पीपुल' पत्रिका के अनुसार रॉब के लिए काम करने वाले कर्मचारी इस आरोप को सही नहीं मानते। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर वे सभी रॉब की ओर से गवाही देने न्यायालय जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications