लोकप्रियता के लिए अंग प्रदर्शन नहीं: लिली एलेन

लंदन, 10 अगस्तः ब्रिटिश गायिका लिली एलेन ने कहा है कि उन्होंने लोकप्रियता हासिल करने के लिए अंग प्रदर्शन का हथकंडा नहीं अपनाया है। हाल ही में उनका एक नग्न चित्र प्रकाशित हुआ था।
लंदन में हाल ही में एलेन एक फोटो में स्तन दिखाती नजर आई थी। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार उन्होंने ऐसा लोकप्रियता हासिल करने के लिए नहीं किया था।
एलेन ने अपने ब्लॉग 'माई स्पेस डॉट कॉम' पर इस संबंध में सफाई दी है। उन्होंने लिखा है कि लंदन में मौसम काफी गर्म होने के कारण उन्होंने बड़ा टी-शर्ट पहना था। एलेन ने कहा कि यह बात सभी जानते हैं कि वे ब्रा नहीं पहनती हैं।


Click it and Unblock the Notifications