कपड़ों के कारण चर्चा में राजकुमार फिलिप्स

दर्जी जॉन केंट को वर्ष 1950 के दशक के दौरान फैशन में रही बैगी स्टाइल की यह पतलून भिजवाई गई है। केंट नॉर्टम एंड संस के लिए काम करते हैं। नार्टम एंड संस के निदेशकों में से एक पैट्रिक ग्रांट ने कहा, "करीब डेढ़ महीना पहले राजकुमार ने पतलून भिजवाकर उसे फैशनेबुल लुक देने को कहा।"
राजकुमार अपने पसंदीदा पुराने कपड़ों को संभालकर रखने और जरूरत पड़ने पर उनकी मरम्मत कराने या उनमें बदलाव कराने के लिए जाने जाते हैं।
नौ सेना के आयोजनों के दौरान वे अक्सर उसी पोशाक में दिखाई देते हैं, जो उन्होंने 1947 में अपने विवाह के मौके पर पहनी थी। 87 वर्ष की उम्र में भी उनको खुद को बिल्कुल तंदरूस्त रखा है।
जीक्यू पत्रिका की सलीकेदार कपड़े पहनने वाले पुरूषों की सूची में फिलिप्स का नंबर 33 वां है। बकिंघम पैलेस ने इसे राजकुमार का निजी मामला बताते हुए उस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications