एंडरसन ने किया शादी से इंकार

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के अनुसार एंडरसन और सालोमन ने पिछले साल अक्टूबर में शादी की और दो महीने बाद ही दिसंबर में उनके संबंध समाप्त हो गए।
गौरतलब है कि सालोमन उस समय चर्चा में आए जब वह एक अश्लील वीडियो टेप में अपनी गर्लफ्रेंड पेरिस हिल्टन के साथ दिखे थे।
एंडरसन ने एक टीवी को बताया, "हम दोनों ने कभी शादी नहीं की। ऐसा कभी नहीं हुआ।"
गौरतलब है कि पामेला एंडरसन की पूर्व में दो शादियां हो चुकी है। उनकी पहली शादी रॉक स्टार टॉमी ली के साथ हुई थी जिससे उन्हें दो बेटे हुए और दूसरी बार उन्होंने किड राक से विवाह किया लेकिन यह संबंध छ महीने के अंदर समाप्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications