पामेला एंडरसन बनायेंगी महिलाओं के अन्तःवस्त्र
हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने तय किया है कि अब वे महिलाओं के अन्तःवस्त्र बनाने के व्यापार में उतरने वाली हैं. पामेला के अनुसार जैसे सेक्सी अन्तःवस्त्र उन्हें स्वयं पसंद है वैसे ही वे डिज़ाइन करेंगी.
और तो और वो इस बात का प्रशिक्षण भी देंगीं कि कैसे सेक्सी लगा जा सकता है और मर्दों को आकर्षित किया जा सकता है.
बहरहाल लोग इस बात को लेकर ज़्यादा उत्सुक हैं कि पामेला अपने बॉयफ्रेंड रिक सालोमन से कब विवाह करने वाली हैं. हाल ही में पामेला को रिक के साथ ज़बरदस्त किस करते हुए देखा गया था.
देखने वाले तो यहाँ तक कह रहे थे कि पामेला ने रिक पर किस कि बौछार कर दी थी.


Click it and Unblock the Notifications