भावनात्मक बदलाव है हेयरकट: पाल्ट्रोवा

अमेरिकी अभिनेत्री ने सन 2002 में फिल्मकार पिता ब्रूस पाल्ट्रो की मौत के पहले से अपने बाल बढ़ाने शुरू किए थे। उसने अपने बालों को तब भी वैसे ही रखा जब उसने रॉक गायक क्रिस मार्टिन से शादी की और दो बच्चों को जन्म दिया।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' ने अभिनेत्री के हवाले से बताया, "मेरा अपने बालों से गहरा नाता था। मैंने इसे तब से बढ़ाना शुरू किया था जब मैं गर्भवती थी। उस समय मेरे पिता भी जिंदा थे। मैंने इसे तावीज की तरह अपनाया। और फिर मैंने इसे एक दिन कटवा दिया..।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications