ऑस्कर में फिल्म द आर्टिस्ट का दबदबा

ईरानी फिल्म 'ए सेपरेशन' को 84वें अकेडमी समारोह में बेस्ड फॉरेन फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार दिया गया है।
बेल्जियम की 'बुलहेड', कनाडा की 'मोन्जीयर लजर', इजरायल की 'फुटनोट' और पोलैंड की 'इन द डार्कनेस' को पीछे छोड़ते हुए 'ए सेपरेशन' ने यह अवार्ड हासिल किया है। इस फिल्म को इसी श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी मिला था।
असगर फरहदी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक ऐसे दम्पत्ति की कहानी है जो अपने अल्जाइमर पीड़ित अभिभावकों को छोड़कर अपने बच्चे की बेहतर जिंदगी के लिए दूसरे देश में जाने का मुश्किल निर्णय लेते हैं।
भारत की ओर से इस श्रेणी के लिए मलयालम फिल्म 'आदमिंते मकान अबु' भेजी गई थी लेकिन यह फिल्म विदेशी फिल्म श्रेणी की अंतिम नौ फिल्मों में भी जगह नहीं बना सकी।


Click it and Unblock the Notifications











