..................... Norah wishes to act in Horror movies | डरावनी फिल्मों में अभिनय करेंगीं नोरा - Hindi Filmibeat

डरावनी फिल्मों में अभिनय करेंगीं नोरा

By Staff

Norah Jones
ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका नोरा जोन्स अब अभिनय के क्षेत्र में भी किस्मत आजमाना चाहती हैं। पहली फिल्म 'माई ब्लूबेरी नाइट्स' के बाद अब वह डरावनी फिल्मों में काम करने को आतुर हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, जोन्स ने स्पष्ट किया है कि वह संगीत या हॉलीवुड में से कुछ भी नहीं छोड़ना चाहती हैं। यहां बता दें कि नोरा जोन्स विश्वविख्यात सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह फिल्में तभी करना चाहेंगी जब कहानी और किरदार सचमुच उन्हें मजेदार लगेंगे। वह आगे बताती हैं, "डरावनी फिल्मों में काम करना सचमुच एक मजेदार अनुभव होगा।" देखते हैं ग्रैमी अवार्ड विनर संगीत के बजाय डरावनी चीखों से कैसे लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X