मर्दों के पैजामे सेक्सी लगते हैं: निकोल
किसी को स्कर्ट पसंद आता है तो किसी को केवल टॉप. कहीं अन्तः वस्त्र तो कहीं सेक्सी गाउन... लेकिन निकोल किडमेन को सबसे सेक्सी कपड़ा लगता है मर्दों के पैजामे. हालांकि वो वस्त्रों के व्यापार में गतिशील हैं लेकिन उनकी अपनी पसंद तो पैजामे ही हैं और वो भी मर्दों के.
निकोल किडमेन को ख़ुद भी नहीं समझ में आता कि उन्हें वो पैजामे इतने पसंद क्यों हैं लेकिन इतना वो गारंटी के साथ कहती हैं कि पैजामे से ज़्यादा सेक्सी कुछ भी नहीं हो सकता.
गौरतलब है कि निकोल इस समय गर्भवती हैं और जल्द ही केथ अर्बन के बच्चे को जन्म देने वाली हैं. निकोल ने बताया कि केथ को केवल निकोल के अन्तः वस्त्र अच्छे लगते हैं और वे हमेशा निकोल को उन्हीं में देखना पसंद करते हैं.


Click it and Unblock the Notifications