क्या है निकोल किडमेन की चुप्पी का राज़
हॉलीवुड से प्राप्त ख़बरों के अनुसार निकोल किडमेन के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारियाँ गूंजने वाली हैं लेकिन निकोल ने चुप्पी साध रखी है. इस बात का सही कारण तो फिलहाल पता नही चल पाया है लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि निकोल को कहीं बुरी नज़र न लग जाए.
वैसे निकोल और उनके पति ने क्रिसमस के मौके पर अपने रिश्तेदारों में इस बात का खुस्लासा कर दिया है लेकिन बाहर कहीं भी इसकी चर्चा नहीं की जा रही है. इतना ही नहीं हाल ही में निकोल पब्लिक प्लेस में अपने पेट को ढँक-ढँक कर चल रही थीं ताकि किसी की नज़र न पड़ जाए.
कोई बात नहीं निकोल आप चाहे कितना ही छिपा लें लेकिन इसका खुलासा जल्द ही हो जाएगा. वैसे हमारी तरफ़ से भी निकोल को बहुत बहुत बधाई.


Click it and Unblock the Notifications