पूर्व प्रेमिका से विवाह करेंगे मार्क वॉलबर्ग

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार वे कहते हैं, "एला के जन्म के बाद हम अलग हो गए थे। कुछ वर्षो के लिए हम साथ रहे और फिर अलग हो गए, लेकिन हमेशा से ही हम साथ रहना चाहते थे। हम चाहते थे कि एक साथ मिलकर अपने परिवार की देखभाल करें।
इसके लिए हमें काफी कोशिश करनी पड़ी। मुझे लगता है कि साथ रहने का हमारा निर्णय ही सही होगा।" उन्होंने कहा कि वे अलग होने का कारण नहीं बता सकते, लेकिन पूरी कोशिश करेंगे कि फिर कभी ऐसा न हो।
इस जोड़ी की एक चार वर्षीय पुत्री एला और दो वर्षीय पुत्र माइकल हैं। अगले तीन महीनों में उनका अगला बच्चा भी आने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications