निजी सवालों से दुखी होती हैं मैडोना

वेबसाइट 'ऐनानोवा डॉट कॉम' के अनुसार इन दिनों वह अपने अलबम 'हार्ड कैंडी' के प्रमोशन में जुटी हैं। इस दौरान अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'फिल्थ एंड विजडम' से जुड़े सवाल सुनकर जहां उन्हें खुशी होती है वहीं निजी जिंदगी से जुड़े सवाल उन्हें दुखी कर देते हैं।
एक पत्रिका से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैं कितने ही प्रमोशन पर जा चुकी हूं लेकिन 'बर्लिन फिल्म फेस्टिवल' का अनुभव शानदार रहा।
वहां जितने भी सवाल किए गए, सभी मेरे काम से जुड़े थे न कि मेरी निजी जिंदगी से। मैं वहां दोबारा जाना चाहूंगी।"
उन्होंने बताया, "जब आप एक पॉप स्टार होते हैं तो हर कोई आपके अंत:वस्त्रों का रंग भी जान लेना चाहता है।"
उनकी नई अलबम 'हार्ड कैंडी' 28 अप्रैल को बाजार में आ जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications