..................... Madonna supports Tom Cruise | टॉम क्रूज के समर्थन में आई मैडोना - Hindi Filmibeat

टॉम क्रूज के समर्थन में आई मैडोना

By Staff

Tom Cruise
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज द्वारा 'साइंटोलॉजी' (धर्म) का अनुसरण किए जाने के कदम का मशहूर पॉप स्टार मैडोना ने समर्थन किया है।
मैडोना ने अभिनेता क्रूज के बारे में कहा है कि वह एक अच्छे इंसान हैं और उन्हें उनकी इच्छा से धर्म का अनुसरण करने की अनुमति मिलनी चाहिए। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार मैडोना ने क्रूज का खुलकर समर्थन किया है।

मैडोना ने कहा, "यदि कोई अच्छा इंसान मेंढ़क या कछुए की भी पूजा करता है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि महत्वपूर्ण उसका अच्छा इंसान होना है।" उन्होंने कहा कि क्रूज अच्छा काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पॉप स्टार मैडोना जहां यहूदी धर्म 'काब्बालाह' को मानती हैं वहीं टॉम क्रूज 'साइंटोलॉजी' का अनुसरण करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X