रोमांटिक है सेलफोन के साथ सोना: मैडोना

मैडोना अपने ब्लैकबेरी मोबाइल फोन को अपने तकिये के नीचे रखकर सोती हैं। वेबसाइट 'दी सन डॉट को डॉट यूके' ने मैडोना के हवाले से कहा, "हम दोनों अपने तकियों के नीचे अपने-अपने मोबाइल फोन रखकर बिलकुल अगल-बगल सोते हैं। निश्चित रूप से ढेर सारे और दंपत्ति भी ऐसा ही करते होंगे।"
मैडोना ने कहा, "मैं अक्सर आधी रात को जाग जाती हूं और मुझे लगता है कि मैं कुछ भूल रही हूं तो मैं उठकर उसे नोट कर लेती हूं। गाय भी हमेशा बिस्तर पर मेरा इंतजार करते रहते हैं ऐसे में जब तक मैं तैयार नहीं हो जाती वह अपने मोबाइल पर 'ब्रिक्स' की धुन बजाते रहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications