बढ़ती उम्र में और आकर्षक हैं मैडोना

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार इस साल अगस्त में मैडोना 50 साल की हो जाएंगी। खास यह है कि वह पहले से कहीं ज्यादा चुस्त और आकर्षक दिखने लगी हैं।
मैडोना कहती हैं, "मुझे खुशी है कि पहले की तुलना में मैं और भी खूबसूरत दिखने लगी हूं।"
वह कहती हैं, "प्राकृतिक रूप से मैं खूबसूरत नहीं हूं, लेकिन स्टाइलिश हूं। खुद को मैंने व्यावहारिक रूप से बेहतर और खूबसूरत बनने की कोशिश की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications