नई पीढ़ी के पॉप स्टार कमज़ोर: मैडोना

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार मैडोना मानती हैं कि 1970 के पंक रॉक संगीत ने उनके करियर को नई दिशा दी जिससे पॉप संगीत की दुनिया में उन्हें इतनी प्रसिद्धि मिल पाई।
उन्होंने बताया, "पंक रॉक संगीत के जरिए आज मैं यहां तक पहुंची हूं। उन दिनों भी बहुत कुछ था लेकिन तब इतना नाम नहीं कमा पाए।
हॉलीवुड की नई पीढ़ी को पंक रॉक के विषय में बहुत मालूम नहीं है। अब समय आ गया है कि यहां कुछ नया किया जाए।"


Click it and Unblock the Notifications