..................... Lindsey's carrier can be spoil | करियर खत्म हो सकता है लिंडसे का - Hindi Filmibeat

करियर खत्म हो सकता है लिंडसे का

By Staff

Lindsey Lohan
अभिनेत्री लिंडसे लोहान के पिता माइकल लोहान चाहते हैं कि वह खूनी चार्ल्स मैन्सन पर आधारित फिल्म 'मैन्सन गर्ल्स' छोड़ दे। वह समझते हैं कि इससे उनकी बेटी का करियर खत्म हो सकता है।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, लोहान ने फिल्म में एक खास संप्रदाय के सदस्य नैन्सी पिटमैन का किरदार निभाना स्वीकार लिया था। गौरतलब है कि 1960 में मैनसन परिवार ने ऑस्कर विजेता रोमन पोलन्स्की की अभिनेत्री पत्नी शैरोन टेट सहित सात लोगों की हत्या कर दी थी।

लिंडसे के पिता सजा काटने के बाद हाल ही में एक बार फिर बेटी के साथ आ गए हैं और वह नहीं चाहते कि वह कोई भी विवादास्पद किरदार निभाए।

उन्होंने बताया, "मैं नहीं जानता कि उसके निर्णय कौन ले रहा है लेकिन मैं चाहता हूं कि वह फिर से 'द पैरेंट ट्रैप' और 'फ्रीकी फ्राइडे' जैसी पारिवारिक फिल्मों में काम करना शुरू कर दे ताकि एक बार फिर वह सबकी चहेती बन जाए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X