आखिर लियोना ने मानी सगाई की बात

वेबसाइट 'न्यू मैग्जीन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हाल ही में लेविस को लंदन क्लब में और पिछले हफ्ते न्यूयार्क में डेविड लेटरमैन के शो के दौरान सगाई की अंगूठी में देखा गया था।
सगाई की बात को 23 वर्षीय लेविस पहले झूठ बताती थीं। वह कहती थीं, "अभी शादी और बच्चों के बारे में बातें करने की मेरी उम्र नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि 11 साल की उम्र में ही लेविस अल-शामा से मिली थीं। तब से दोनों साथ ही रहते थे। इन दिनों अमेरिकी सिंगल और एलबम चार्ट में वह सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं। कुछ बेहतरीन अमेरिकी शो में भी वह नजर आ चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications