कैथ रिचर्डस 'रॉलिंग स्टोन्स' के पसंदीदा सदस्य

वेबसाइट 'आईओर डॉट ओआरजी' द्वारा किए गए सर्वेक्षण में उन्हें यह स्थान प्राप्त हुआ। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार इस सर्वेक्षण में 6,000 से ज्यादा प्रशंसकों ने हिस्सा लिया था, जो इस बैंड का सर्वश्रेष्ठ पक्ष तलाशना चाहते थे।
रिचर्डस को 50 प्रतिशत मत मिले और मुख्य गायक मिक जैगर को 28 प्रतिशत लोगों ने अपना मत दिया। सह-संस्थापक चार्ली वाट्स ने नौ प्रतिशत मत हासिल किए।उनके एलबम 'एग्जाइल ऑन मेन स्ट्रीट' को सर्वश्रेष्ठ एलबम और 'जिमी शेल्टर' को सर्वश्रेष्ठ गीत चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications