हडसन के नए रिश्ते से दुखी विल्सन

वेबसाइट 'न्यू-मैग्जीन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार इस महीने की शुरुआत में दूसरी बार विल्सन और हडसन अलग हुए थे। जब से विल्सन ने हडसन के नए रिश्ते के बारे में सुना है, नशे में डूबता चला जा रहा है।
एक सूत्र के अनुसार लोग समझते थे कि विल्सन ने ही हडसन का दिल तोड़ा होगा, लेकिन इसके उलट हुआ। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन दुख इस बात का है कि वे लंबे समय तक साथ नहीं रह पाए।
उल्लेखनीय है कि विल्सन ने कुछ महीने पहले ही आत्महत्या की कोशिश की थी, हालांकि अब वह उससे ऊबर गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications