जॉस्स स्टोन गाएंगी ओबामा के लिए गीत

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार ओबामा ने श्वेत और अश्वेत दोनों तरह के लोगों के बीच स्टोन की लोकप्रियता से प्रभावित होकर उनसे कहा था कि वे उनके अभियान के लिए एक गीत रिकार्ड करें।
एक सूत्र के मुताबिक, "जॉस्स, ओबामा की बहुत बड़ी समर्थक हैं और वह उनके लिए गीत तैयार करने को लेकर बेहद रोमांचित हैं। ओबामा ने उन्हें व्यक्तिगत संदेश भेजकर उनसे यह गुजारिश की थी।"
सूत्र के मुताबिक जॉस्स का मानना है कि ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बनने में कामयाब होंगे और उनके अभियान का एक हिस्सा बनकर वह खुद को सम्मानित महसूस करेंगी।
जॉस्स अमेरिका में बहुत लोकप्रिय हैं और साल के लगभग नौ महीने वे वहीं बिताती हैं।


Click it and Unblock the Notifications