बच्चों के साथ अपनी फिल्म देखी फोस्टर ने

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, "फोस्टर के बच्चों ने हाल ही में उनकी फिल्म 'निम्स आईलैंड' के प्रीमियर में शिरकत की।"
फोस्टर ने बताया कि पहली बार उनके दोनों बच्चों -नौ वर्षीय चार्ली और छह वर्षीय किट- को उनकी किसी फिल्म के प्रीमियर में भाग लेने का मौका मिला।
यही नहीं फोस्टर कहती हैं कि उनके दोनों बच्चों ने प्रीमियर के दौरान ही पहली बार उनकी कोई फिल्म सिनेमाघर में देखी।
सिनेमाघर में बच्चों के साथ हालीवुड की इस स्टार ने भी खूब मस्ती की। गौरतलब है कि इस अदाकारा की पिछली फिल्म 'द ब्रेव वन' के प्रीमियर में इन बच्चों को भाग लेने की इजाजत नहीं मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications