प्रेग्नेंट जेसिका अल्बा को है डर
जेसिका अल्बा जो कि माँ बनने वाली हैं को इन दिनों एक डर सता रहा है. वैसे तो हर प्रेग्नेंट औरत के मन में एक डर रहता है कि उसका आने वाला बच्चा कैसा होगा?? स्वस्थ होगा या नहीं. सारे काम ठीक ठाक सम्पन्न हो पाएंगे या नहीं ??
लेकिन इन सारी बातों के विपरीत जेसिका को डर है स्तनपान का. जेसिका को लगता है कि यह बहुत ही पीड़ादायक स्थिति होगी. वैसे तो उन्हें बहुत से लोग इस बारे में समझा चुके हैं लेकिन वो हैं कि मनाने को तैयार ही नहीं हैं.
अब जब तक जेसिका को बच्चा हो नही जाता और जब तक वे उसे स्तनपान नही करा देती तब तक उनकी इस उलझन को कोई नही सुलझा सकता.


Click it and Unblock the Notifications