ब्रिटनी की छोटी बहन ने बेटी को दिया जन्म

समाचार पत्रिका 'पीपुल' ने बताया कि गुरुवार सुबह 9.30 बजे अपने गृहनगर लुइजियाना के निकट मिसीसिपी स्थित एक अस्पताल में जेमी ने बेटी को जन्म दिया। नवजात का नाम मैडी ब्राएन रखा गया है।
एक गॉसिप पत्रिका के सूत्र के अनुसार मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ और खुश हैं।
उल्लेखनीय है कि बच्चों की टीवी स्टार जेमी स्पीयर्स के गर्भवती होने की खबर ने काफी विवाद खड़ा कर दिया था।
जेमी और नवजात के पिता 19 वर्षीय कैसी अल्ड्रीज मार्च में एक-दूसरे के करीब आए थे। बच्ची का लालन-पालन लुइजियाना के केनवुड स्थित स्पीयर्स के पारिवारिक भवन में करने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications