पूर्व बॉन्ड के खिलाफ मामला खत्म

वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार यह मामला अब समाप्त हो चुका है और दोनों पक्ष अदालत के फैसले से खुश हैं। हालांकि, अभी इस संबंध में गोपनीयता बरकरार रखी गई है।
उधर ब्रोस्नन के वकील ने कहा है इस मामले को समझौते द्वारा खत्म नहीं किया गया है। पूर्व बॉन्ड के नजदीकी लोगों का कहना है कि मामले को समाप्त करने के लिए फोटोग्राफर रोसेन को पैसे नहीं दिए गए थे।
गौरतलब है कि पिछले अक्टूबर में मलिबू में रोसेन ने ब्रोस्नन पर मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया था।


Click it and Unblock the Notifications