अस्पताल में भावुक हो गईं जेड गुडी
लंदन। कैंसर से जूझ रही रियलटी शो बिग ब्रदर से चर्चा में आईं जेड गुडी अस्पताल में अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को देखकर भावुक हो गईं।
चिकित्सकों के मुताबिक गुडी की जिंदगी के अब काफी कम समय बचा हैं। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 27 वर्षीय गुडी के लिए अस्पताल में उनके परिजनों ने एक समारोह का आयोजन किया।
समारोह में भले ही सब यह जानते थे कि गुडी के साथ यह उनकी अंतिम पार्टी है लेकिन इसके बावजूद सभी ने गुडी को इसका आभाश नहीं होने दिया। हालांकि गुडी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाई और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
गुडी के पति जेफ ब्रेजिएर ने गुडी से बेहद भावुक अंदाज में कहा कि वह दोनों बच्चों को पूरा ख्याल रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications