आत्महत्या करने वाली थी जेड गुडी

गुडी ने दावा किया कि अवसाद का दौरा पड़ने पर उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी और उसे इसका इलाज कराना पड़ा था।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' ने गुडी के हवाले से बताया, "मेरी हालत इतनी खराब थी कि डा. के यहां मैंने अपना कोट तक नहीं उतारा। मुझे लगा ऐसा करने पर मुझे वहां रूकना पड़ेगा। मैं लगभग आत्महत्या करने की मनोदशा में थी।"
अपनी मां से हुई पिटाई के बारे में उसने कहा, "मैं समझ सकती हूं। वो हताश थी और गुस्सा मेरे ऊपर उतार देती थी।"
शिल्पा के साथ बिग ब्रदर वाले प्रकरण पर गुडी ने कहा, "वह बहुत खिझाने वाली थी हालांकि ऐसा उसके रंग के कारण नहीं था। मैं थोड़ी गुस्सैल हूं लेकिन नस्लवादी कतई नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications