जेड गुडी की हालत गंभीर
लंदन। गर्भाशय के कैंसर से जूझ रही टेलीविजन कलाकार जेड गुडी की हालत गंभीर बनती जा रही है। उनके करीबी दोस्तों के अनुसार उनकी हालत बेहद नाजुक है।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार शनिवार रात गुडी की हालत अचानक खराब हो गई। उन्हें बोलने और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
गुडी की सहायक मैक्स क्लिफोर्ड ने कहा कि शनिवार रात गुडी की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। वह बेहद कमजोर हो गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











