लाउंड्री में कपड़े धुलवाना पसंद नहीं

होटल में रहते हुए भी चैन को अपना टी-शर्ट, अंडरवेयर और मौजे धोकर बाहर सूखने के लिए डालने में शर्मिदगी महसूस नहीं होती।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार चैन ने बताया, "अंडरवेयर और मौजे की धुलाई लाउंड्री में मैं इसलिए नहीं करवाता क्योंकि इसके लिए वह 20 डॉलर प्रभार करते हैं। इतने में तो इनका एक नया जोड़ा खरीदा जा सकता है।"
उन्होंने बताया, "दिन और रात के लिए मैं सिर्फ दो जोड़ी अंडरवेयर ही रखता हूं। इसमें पैसों की नहीं बल्कि शिष्टाचारी बनने की बात है।" नहाते समय ही जैकी अपने कपड़ों की सफाई कर लेना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications