विचित्र शौक और सेक्सी इमेज की मल्लिका गागा पीती थीं गांजा
कभी सेक्स टॉय तो कभी मांस के टुकड़ो को नेकड बॉडी पर चिपका कर सुर्खियां बटोरने वाली गागा के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि वह गांजा का शौक रखती थीं। इस बात का खुलासा खुद लेडी गागा ने किया है।
वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 'द जेड100 मॉर्निग शो' के एक साक्षात्कार में गागा ने उनकी गांजा लेने की लत के बारे में बताया। गागा ने कहा, "मुझे इसकी लत हो गई थी और यह चिंता का मुकाबला करने से जुड़ गई। यह आत्म-ध्यान का एक तरीका है। मैं एक दिन में 15-20 तंबाकूरहित गांजा सिगरेट पी रही थी।"
वैसे गागा की बेबाकी किसी से छिपी नहीं है, हाल ही मे खबर आयी थी कि उन्हें न्यूड होने में काफी मजा आता है, कहा गया कि लेडी गागा अपने एक गीत की रिकॉर्डिंग के लिये स्टूडियो पहुंचीं और अचानक उनके मन में न्यूड होने का आईडिया आ गया।
और उन्होंने टीम से कहा कि वो बिना कपड़े पहने गाने की रिकॉर्डिंग करेंगी। गागा का कहना है कि घर में जब वो नग्न अवस्था में कोई गाना गाती हैं तो उनकी आवाज़ और अधिक अच्छी और मधुर हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications












