..................... Star Helen Mirren says drugs are a Nazi habit | हेलेन ने कोकिन के सेवन की बात स्वीकारी - Hindi Filmibeat

हेलेन ने कोकिन के सेवन की बात स्वीकारी

By Staff

Helen Mirren
लंदन, 2 सितम्बरः ऑस्कर से सम्मानित ब्रिटिश अदाकारा हेलेन मिरेन ने एक साक्षात्कार में कबूल किया है कि 30 वर्ष की उम्र में उन्हें कोकिन पसंद थी, लेकिन जब उन्हें मालूम हुआ कि एक युद्ध अपराधी नाजी भगोड़ा ड्रग के व्यापार से अपना जीवन चलाता है, उसके बाद उन्होंने इसका सेवन बंद कर दिया।

सोमवार को प्रकाशित 'जी क्यू' पत्रिका को दिए साक्षात्कार में हेलेन ने स्वीकार किया वर्ष 1980 के प्रारंभ तक वे ड्रग लेती थीं। तब उनकी उम्र 30 वर्ष के करीब रही होगी।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार फिल्म 'द क्वीन' की अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें थोड़ी मात्रा में कोकिन पसंद थी। पार्टियों में भी वे बहुत कम मात्रा में कोकिन लेती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X