ब्रिटनी की वापसी चाहते हैं हैरीस

हैरीस कहते हैं, "ब्रिटनी ने जबरदस्त काम किया था। हम सब आशा कर रहे है कि वह एक बार फिर शो में लौट आए।"
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार ब्रिटनी की वापसी को लेकर अफवाहें उड़ी थीं लेकिन हैरीस ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है।
इस बारे में हैरिस ने कहा, "वह सिर्फ एक हफ्ते के लिए यहां आई थीं और अपना काम बेहतरीन ढंग से निभाया। यहां काम का भार ज्यादा है। हर रोज कॉमेडी करना आसान नहीं होता। लगातार कई हफ्तों तक हंसाना आसान नहीं होता।"


Click it and Unblock the Notifications