रिची की फिल्म मे काम करेंगी सिएना
लंदन, 6 सितम्बरः पॉप गायिका मैडोना के पति एवं निर्देशक गाय रिची ने रिडली स्कॉट की फिल्म 'नॉटिंघम' की अभिनेत्री सिएना मिलर को अपनी नई जासूसी फिल्म 'शरलॉक होम्स' में अभिनय के लिए मना लिया है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार शेरवुड के हरे-भरे जंगल में स्कॉट अपनी फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं, लेकिन शरद ऋतु आ रही है। पतझड़ के मौसम में हरी पत्तियां कहां से मिलेंगी। ऐसे में स्कॉट की फिल्म की शूटिंग अब अगले साल शुरू की जाएगी।
रिची ने मौसम का फायदा उठाते हुए स्कॉट की फिल्म के कलाकारों रसेल क्रॉव और सैम रिले को भी अपनी फिल्म के साथ जोड़ लिया है। रिची की फिल्म में सिएना रॉबर्ट डावनी जूनियर के साथ अभिनय करेंगी। फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू की जाएगी, जो 2010 में रिलीज होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications