फिल्मी चकाचौंध से उब गई हैं मोनिका

बालूची ने कहा है कि वह चकाचौंध से दूर अपनी चार साल की बेटी डेवा के साथ वक्त बिताना पसंद करती हैं। डेवा बालूची और उनके पति विसेंट कासेल की संतान हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' ने बालूची के हवाले से लिखा है, "मैं उम्र के उस पड़ाव में पहुंच चुकी हूं, जहां मुझे बाहर निकलना अच्छा नहीं लगता। मैं अपने जीवन में सबकुछ हासिल कर लिया है। अब मुझे सिगरेट और शराब पीते लोगों की भीड़ अच्छी नहीं लगती।"
बालूची ने यह भी कहा कि उन्हें फिल्मों के प्रीमियर में जाना और रेड-कार्पेट पर फोटो खिंचवाना भी अच्छा नहीं लगता। बकौल बालूची, "मैं अपना वक्त अपनी बेटी के साथ बिताना चाहती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











