15 साल की नाबालिग को डेट कर की गलत हरकत करते नजर आया फिल्म मेकर, वीडियो वायरल

Herschel Weingrod Dating Minor: हॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बेहद ही चौका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल दो यूट्यूबर्स, विटाली और ब्रेडली मार्टिन ने स्पेस जैम के मशहूर प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर हर्शेल वेनग्रोड को एक नाबालिक के साथ में आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा गया। जिसका एक वीडियो भी यूट्यूबर्स द्वारा शेयर किया गया है।
इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद में हॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बवाल देखने को मिल रहा है। 1996 में स्पेस जैम फिल्म को रिलीज किया गया था और इसमें माइकल जॉर्डन ने लीड किरदार निभाया था। इसके स्क्रीन राइटर हर्शेल वेनग्रोड थे। दोनों यूट्यूबर्स ने एक नाबालिग को डेट करते हुए उन्हें पकड़ा।
इस वायरल वीडियो में 15 साल की नाबालिग को वेनग्रोड के साथ बात करते हुए देखा गया और उस लड़की के साथ वह स्क्रीनराइटर आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे। जब यूट्यूबर्स ने हर्शेल वेनग्रोड को पकड़ा तो उन्होंने अपना नाम बोरिस बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का कोई अंदाजा नहीं है की लड़की की उम्र कितनी है।
तब वो यूट्यूबर उस लड़की से उसकी उम्र पूछते हैं तो उसने 15 साल बताया। हर्शेल वेनग्रोड ने तब कहा कि जिस महिला से उनकी मुलाकात डेटिंग एप पर हुई वह 23 साल की थी। हालांकि बाद में उन्होंने इस बात को कबूल कर लिया कि उन्हें इस बात कापता था कि वह लड़की सिर्फ 15 साल की थी। इसके बाद उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया।
हालांकि अभी तक इस बात की कोई भी खबर नहीं है कि इस पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है या नहीं। बता दें कि हर्शेल वेनग्रोड की उम्र 76 साल की है और सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद लोग भी उनका खूब ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने हॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications