एलिजाबेथ टेलर अस्पताल से जल्द लौटेंगी घर

आस्कर पुरस्कार विजेता इस अभिनेत्री के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि उन्हें अस्पताल से जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी और वह घर लौटेंगी।
लास एंजिल्स में एलिजाबेथ के प्रचारक डिक गटमेन ने कल जारी एक वक्तव्य में यह बात कही। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि 76 वर्षीय एलिजाबेथ को कहां भर्ती किया गया है और किस बीमारी से वह ग्रस्त हैं।
वक्तव्य में कहा गया है कि एलिजाबेथ ठीक हैं। एहतियाती तौर पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। वह जल्द ही घर लौट आएंगी। फिलहाल उनके पास परिजन और दोस्त हैं।
गटमेन ने कहा कि इसके अलावा और कोई जानकारी उनके पास नहीं है। पिछले कुछ वर्षों से एलिजाबेथ कई रोगों से ग्रस्त रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications