बिस्तर पर भी हर्ले को व्यवसाय पसंद

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार हर्ले अपने स्विमिंग रेंज की बिक्री से जुड़े आंकड़ों पर हमेशा नजर रखती हैं। यहां तक कि कई बार सोने से पहले वह पति नायर से भी उसकी जांच करने के लिए कह देती हैं।
हर्ले कहती हैं, "अपने लैपटॉप हम पूरी रात ऊपर ही रखते हैं। कई बार मैं नायर से पूछती हूं, "क्या हम एक बार आंकड़ों पर नजर डाल लें?" और वह कहते हैं, "क्यों नहीं!" यह सब मुझे अच्छा लगता है।"
उल्लेखनीय है कि यूरोप में हर्ले (रीटेल चेन) खुदरा श्रृंखला मानगो सहित एलिजाबेथ हर्ले बीच रेंज चलाती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications