प्यार के चक्कर में अभिनेता मर्फी

मर्फी जनवरी में अपनी पत्नी ट्रेसी एडमोंड्स से अलग हुए थे। वेबसाइट 'इनटचविकली डॉट हालीवुड डॉट कॉम' के अनुसार लारा को लेकर अभिनेता मर्फी गंभीर हैं।
मर्फी के एक मित्र ने कहा, "वह लगातार कह रहे हैं कि उन्हें प्यार हो गया है।" लारा लास एंजलिस के एक रेस्टोरेंट में काम करती है। दोनों का जन्मदिन भी एक ही दिन तीन अप्रैल को पड़ता है। वैसे दोनों में उम्र का बड़ा अंतर है। जहां लारा 25 साल की हैं वहीं मर्फी की उम्र 47 साल है।


Click it and Unblock the Notifications