हॉलीवुड निर्देशक टोनी स्कॉट ने ब्रिज से कूदकर दी अपनी जान

पुलिस अथॉरिटी के अनुसार 68 साल के टोनी ने लॉस एजिंल्स के विन्सेंट थॉमस ब्रिज से कूदकर अपनी जान दी थी। अमेरिका के कोस्ट गार्ड जेनिफर ओस्बन ने मीडिया को बताया कि मिस्टर स्कॉट की ब्लैक कलर की टोयोटा प्रीयस में उनके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है ये गाड़ी ब्रिज के किनारे एक गली में पार्क की गई थी।
टोनी स्कॉट एलियन फिल्म के निर्देस रिडली स्कॉट के छोटे भाई थे। टोनी ने अपनी फिल्म टॉप गन से हॉलीवुड में अपने सफल करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने उन्हें हॉलीवुड के टॉप के निर्देशकों की लिस्ट में खड़ा किया और साथ ही टॉप गन से ही हॉलीवुड के एक्टर टॉम क्रूज को स्टार की उपाधि मिली।
मिस्टर स्कॉट ने अपने फिल्मी करियर में अब तक रॉबर्ड द निरो, ब्रैड पिट और विल स्मिथ जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। साथ ही टोनी ने रिडली के साथ टेलीविजन पर नंब3 और गुड वाइफ जैसे शो भी किये थे। उन्होने 16 साल की उम्र में अपने भाई रिडली के साथ बॉय और बाईसिकल (1960) में भी लीड रोल किया था।
टोनी स्कॉट अपनी लाल रंग की बेसबॉल कैप और अपनी सिनेमैटिक ट्रेडमार्क के लिए मशहूर थे। उन्होने तीन शादियां की थीं उनकी तीसरी पत्नी के दो बच्चे थे।


Click it and Unblock the Notifications











