बैठे-बैठे कमा रही हैं डीनाइज

वेबसाइट 'पेरीज हिल्टन डॉट कॉम' के अनुसार अभिनेता चार्ली शीन से तलाक के बाद रिचर्डस को कुल 60 हजार डॉलर की रकम मिली है। इतना ही नहीं दो बच्चों की देखभाल के लिए उन्हें 52,000 डॉलर प्रति माह मिलते हैं। यह सब कुछ टैक्स फ्री होता है।
इन दिनों रिचर्डस अपने रियलिटी शो 'इट्स कंप्लीकेटेड' के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई हैं। यह सब वह अपने बच्चों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कर रही हैं।
उनके कुछ करीबी दोंस्तों का कहना है कि यह सब केवल दिखावा है। असल में वह चार्ली से भी ज्यादा बैठे-बैठे ही कमा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications