लेजर का 'जोकर' बना सर्वश्रेष्ठ खलनायक

वेबसाइट 'मूवीफोन डॉट कॉम' द्वारा किए गए सर्वेक्षण में लेजर के इस चरित्र को कुल 95 प्रतिशत मत मिले। अधिक मात्रा में दवा लेने के कारण इस वर्ष जनवरी में लेजर की मृत्यु हो गई थी।
सर्वेक्षण में फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द किंगडम ऑफ द क्रिस्टल स्कल' में अभिनेत्री केट ब्लैचेट के किरदार को दूसरा स्थान मिला।
फिल्म 'आयरन मैन' में जेफ ब्रिजेज के चरित्र, 'द इनक्रेडिबल हल्क' में टिम रॉथ के किरदार और 'द ममी : टॉम्ब ऑफ द ड्रैगन एम्परर' में जेट ली के किरदार को एक-एक प्रतिशत मत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
फिल्म 'द डार्क नाइट' को सर्वश्रेष्ठ दूसरी कड़ी, सर्वश्रेष्ठ सुपरहीरो फिल्म, सर्वश्रेष्ठ एक्शन श्रृंखला और पैसा वसूल फिल्म चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications