..................... Courtney wants to commit Suicide | खुदकुशी करना चाहती है रॉक स्टार कर्टनी - Hindi Filmibeat

खुदकुशी करना चाहती है रॉक स्टार कर्टनी

By Staff

Courtney Love
रॉक स्टार कर्टनी लव अपने पूर्व पति कर्ट कोबेन की अस्थियां गुम होने के बाद कुछ इस कदर चिंतित हुईं कि खुदकुशी तक करने की सोचने लगीं।

हाल ही में मालीबू में लव की हालत चिंताजनक हो गई थी। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार लव ने खुलासा किया कि पूर्व पति की अस्थियां गुम हो जाने के बाद वे आत्महत्या के बारे में सोचने लगी थी।

लव ने कहा, "मैं यह सोच भी नहीं सकती कि कोई कर्ट की अस्थियां चुरा लेगा।" कर्ट की अस्थियां न्यूयार्क के एक बौद्ध मंदिर और वाशिंगटन की विस्काह नदी में प्रवाहित की गई थीं। लव ने कहा कि उनमें से कुछ अस्थियां उन्होंने अपने पास सहेज कर रख ली थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X