क्लेयर ने घटाया 32 किलोग्राम वजन

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक मई 2007 में बेटे चार्ली को जन्म देने के बाद रिचर्ड्स का वजन 95 किलोग्राम हो गया था। उन्होंने कहा, "गायक समूह 'स्टेप्स' छोड़ने के बाद नियमित रूप से डांस का मेरा अभ्यास छूट गया और इस कारण मेरा वजन दिन-प्रतिदिन बढ़ता गया।"
इस वर्ष के आरंभ में समाचार पत्रों में अपनी तस्वीर देखने के बाद 31 वर्षीय रिचर्ड्स ने इस समस्या से उबरने का निर्णय लिया। अब उनका वजन 32 किलोग्राम घट गया है।
अपना वजन घटाने के बाद रिचर्ड्स ने डीवीडी '5 स्टेप्स फैट अटैक' के माध्यम से दूसरों को भी वजन घटाने में मदद करने का फैसला किया है। इस डीवीडी में 'स्टेप्स' समूह के कुछ गानों पर आधारित एरोबिक्स अभ्यास शामिल किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











