एक हफ्ते बिना नहाए रह सकती हैं थेरॉन

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार डेविड लेटरमैन के टॉक शो पर पहुंचीं थेरॉन ने कहा, "मैं ऐसी ही हूं। महंगे होटलों में रहने या प्रथम श्रेणी में सफर करने का मुझे कोई शौक नहीं है।
जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं कुछ गरीब देशों की सैर पर निकल पड़ती हूं। मैं ताकतवर इंसान हूं। मुझे एक हफ्ते नहाने को ना भी मिले तो कोई फर्क नहीं पड़ता।"
वे कहती हैं, "हर चीज का एक उपयुक्त समय व स्थान होता है। उसके अलावा कहीं दिखावा करना अच्छी बात नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications