धमाकेदार वापसी कर सकती हैं ब्रिटनी

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वेनेटी फेयर पत्रिका के लिए ब्रिटनी ने अपने दांतों से गुलाब के फूल को उठाते हुए तस्वीरें खिंचवाई है। ऐसी ही तस्वीर जुलिया ने भी खिंचवाई थी। लॉस वेगास में आयोजित होने वाले इस शो में ब्रिटनी को इसके लिए 50 लाख पाउंड मिलने की संभावना है। इससे उन्हें वापसी का अच्छा अवसर मिलेगा।
एक सूत्र ने बताया, "यह ब्रिटनी की धमाकेदार वापसी होगी। अब यह ब्रिटनी पर है कि वह खुद को कार्यक्रम में कैसे शीर्ष पर रखती हैं। ब्रिटनी का स्टेज पर विभिन्न प्रकार के परिधानों और चमक-दमक के बीच उसे अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications