..................... Britney Spears' mum reveals all her secrets | मां ने खोले ब्रिटनी स्पीयर्स के कई राज - Hindi Filmibeat

मां ने खोले ब्रिटनी स्पीयर्स के कई राज

By Staff

Britney Spears
लंदन, 4 सितम्बरः विवादों में रहने वाली ब्रिटिश पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स की मां लाइनी स्पीयर्स ने खुलासा किया कि 14 साल की उम्र में ही ब्रिटनी का कौमार्य भंग हो गया था और 15 साल की उम्र में वह (ब्रिटनी) नशा करने लगी थी।

अपने संस्मरण 'थ्रू द स्टॉर्म' में लाइनी ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वे अपनी बेटी को नियंत्रण में नहीं रख पाई, नतीजतन एक गंदे वीडियो के जरिए औरों ने उसे छोटी उम्र में ही भोग की वस्तु बना दिया। ब्रिटनी की मां मानती हैं कि उनकी बेटी की ज्यादातर समस्याएं किशोरावस्था से जुड़ी हुई हैं।

वेबसाइट 'दी सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार डिजनी के 'मिकी माउस क्लब' से जुड़ने के बाद ही ब्रिटनी ने शराब का सेवन शुरू किया। अपने पहले एलबम 'बेबी वन मोर टाइम' की रिकार्डिग के लिए ब्रिटनी जब लास एंजलिस गईं, तब उसने पहली बार ड्रग्स ली।

इसी वर्ष 16 सितम्बर को प्रकाशित हो रही अपनी पुस्तक में लाइनी ने स्वीकार किया है कि उन्होंने मात्र 16 वर्ष की उम्र में अपनी बेटी को पॉप सुपरस्टार जस्टिन टिम्बरलेक के साथ सोने के लिए छोड़ दिया था।

एक सूत्र के अनुसार लाइनी इस भुलावे में थीं कि ब्रिटनी टिम्बरलेक से प्यार करती है और वह उसके लिए अच्छा साथी साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X