ब्रिटनी का नया एलबम दिसम्बर में

वेबसाइट 'दी सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार तलाक के बाद बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी न मिल पाने से दुखी ब्रिटनी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं, लेकिन 'एमटीवी अवार्ड समारोह' के दौरान तीन पुरस्कार पाने के बाद उनकी रिकॉर्ड कंपनी 'आरसीए' जल्दी ही अगला एलबम रिलीज करना चाहती है।
एक सूत्र के अनुसार ब्रिटनी का पिछला एलबम 'ब्लैकआउट' उनकी परेशानियों के बीच रिलीज हुआ था, जिसका असर एलबम के व्यवसाय पर भी पड़ा। कंपनी के प्रमुख ने कहा है कि उनकी निजी जिंदगी का प्रभाव अब उनके करियर पर नहीं पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications