..................... PETA offered receptionist job to Britney | स्पीयर्स को रिसेप्शनिस्ट बनने का प्रस्ताव - Hindi Filmibeat

स्पीयर्स को रिसेप्शनिस्ट बनने का प्रस्ताव

By Staff

Britney Spears
ब्रिटनी स्पीयर्स अपने मित्र अदनान से रिश्ता टूटने के बाद अपनी वापसी की तैयारी कर रही हैं जिसमें उनका पहला कदम 'पेटा' है।
वेबसाइट 'टीएमजैड डॉट काम' से मिली जानकारी के अनुसार, पशुओं के अधिकारों पर काम करने वाले समूह 'पीपल फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट आफ एनीमल' (पेटा) ने स्पीयर्स को उनका रिसेप्शनिस्ट बनने का प्रस्ताव दिया है।

गौरतलब है कि पेटा ने पहले स्पीयर्स को फर (जानवरों की छाल) के कपड़े पहनने पर उसकी कड़ी आलोचना की थी।

वेबसाइट ने बताया कि पेटा ने स्पीयर्स को एक हजार डालर देने की पेशकश की है। जिसे वह अपनी इच्छानुसार किसी चैरिटी को दान भी दे सकती हैं।

पेटा को उम्मीद है कि स्पीयर्स उनकी कठिनाइयों को समझेगी और पशुओं के हित में काम करेगीं।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटनी एक बार पहले भी एक टीवी शो 'हाउ आई मेट योर मदर' की रिसेप्शनिस्ट बन चुकी हैं और वह एपीसोड बहुत चर्चित और हिट रहा था जिसमें उनके काम की प्रशंसा भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X