ब्रिटनी को पागल करार दिया डॉक्टरों ने
ब्रिटनी स्पेअर्स को गत गुरुवार को अस्पताल में भर्ती किया गया. वहाँ उनकी स्थिति बहुत ही दयनीय बताई जा रही है. कोर्ट ने उसके दिमागी परीक्षण की रिपोर्ट मांगी है जो आगामी 13 फरवरी तक आने के आसार हैं.
वहाँ मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि ब्रिटनी अपने रोज़मर्रा के काम करने में भी सक्षम नहीं हैं. यहाँ तक कि ब्रिटनी को सम्हालना भी मुश्किल हो रहा था.
ब्रिटनी को गुस्सा भी बहुत आ रहा था और इसी गुस्से में उसने अपनी माँ पर आरोप लगाया कि उसकी माँ और ग़ालिब के बीच ग़लत सम्बन्ध हैं.
लेकिन शांत हो जाने के बाद ब्रिटनी अपने बच्चों को बहुत याद कर रही थी. अस्पताल में बहुत से लोगों को ब्रिटनी पर तरस आ रहा था.


Click it and Unblock the Notifications